लुधियानाः सलेम टाबरी में युवक की सूए मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां दो सगे भाईयों पर बदमाशों ने सूए से हमला कर दिया। इस हादसे में घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीरू बंदा मोहल्ला में कुछ बदमाशों ने अजय नाम के शख्स पर हमला कर दिया। इस दौरान वह अपनी जान बचाने के लिए किसी के घर में घुस गया।
जब उस घर में रहने वाले दो भाइयों ने उन बदमाशों को रोकना चाहा, लेकिन गुस्से में आकर अजय नाम के शख्स को बचा रहे भाइयों पर बदमाशों ने सूए से हमला कर दिया, जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शम्मी नाम के युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दूसरे भाई साजन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना की तस्वीरें सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गईं।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है किस तरह बदमाश ने मारपीट करते हुए युवक पर हमला कर रहे है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को काबू करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक आए दिन इस तरह की गुंडागर्दी करते हैं। आरोप है कि इसकी जानकारी पुलिस को होती है, लेकिन पुलिस इसे नजरअंदाज कर देती है। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ जाते, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।