चंडीगढ़ : पंजाब में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। जहां, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम को पंजाब के कई शहरों में अचानक तापमान में बदलाव देखने को मिला। जिसके बाद लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
वहीं, शनिवार से पंजाब में हालात सामान्य होने लगेंगे। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूप नगर को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उक्त चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों से जो पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के करीब रह रहा था, 2 दिन के इस मौसम के बाद ये तापमान 40 डिग्री के करीब आकर सिमट जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में 7 जून तक रहने वाला है। 6 जून को 4 जिलों को छोड़ पूरे पंजाब में ओरेंज अलर्ट है। वहीं, 8 जून से पंजाब में मौसम सामान्य हो रहा है।