Punjab Govt AD
HomePunjabRupnagarपंजाबः पैलेस में तकरार में बदलीं शादी खुशियां, दूल्हा-दुल्हन को थाने लेकर...

पंजाबः पैलेस में तकरार में बदलीं शादी खुशियां, दूल्हा-दुल्हन को थाने लेकर पहुंचे दोनों पक्ष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटालाः पंजाब के बटाला के काहनूवान रोड राजा पैलेस में शादी का प्रोग्राम देर रात झड़प में बदल गया। पैलेस में बारात के स्वागत के बाद अंगूठी और दहेज की मांग को  लेकर दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों पक्ष थाने पहुंचे पुलिस इस मामले जांच कर रही है। दरअसल, बटाला के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में माहौल उस समय गरमा गया, जब बटाला के राजा पैलेस में पहुंची लड़के वालों की बारात के स्वागत के बाद अंगूठी और दहेज को लेकर लड़का और लकड़ी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष शादी समारोह को छोड़कर दूल्हा-दुल्हन को लेकर थाने पहुंच गए। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन की मां ने बताया कि यह दूल्हा-दुल्हन की लव मैरिज थी।

लड़की की मां ने कहा लड़के वाले लड़की को पहनाने के लिए अंगूठी नहीं लाए थे, इसलिए लड़का पक्ष वाले लड़की पक्ष से मोटरसाइकिल सहित अधिक दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। लड़की की मां ने बताया कि लड़के के अनुरोध पर ही पैलेस में बुकिंग की थी, लेकिन आज लड़के का व्यवहार अलग था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद, वह अपनी बेटी की शादी इस लड़के से नहीं करेंगे, उन्हें न्याय चाहिए।

वहीं दूल्हे ने कहा कि दहेज की कोई बात नहीं हुई है। उसने कहा कि मेरी शादी मेरे नानके कर रहे हैं और हमारे रीति रिवाज मुताबिक लड़की को अंगूठी नहीं पहनाते हैं। लेकिन लड़की पक्ष वाले कहने लगी कि अंगूठी लाओ और पहनाओं। इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। दूल्हे ने आगे कहा कि अगर कोई गलती हुई हो तो मैं माफी मांगता हूं। वहीं सिविल लाइन थाने के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने मामले के बारे में बताया और कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -