Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab: बुड्ढा दरिया के प्रोजेक्ट में खामियों को लेकर की CBI जांच...

Punjab: बुड्ढा दरिया के प्रोजेक्ट में खामियों को लेकर की CBI जांच की मांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बुड्ढा दरिया में गंदे पानी के ट्रीट को लेकर कई खामियां सामने आ रही है। जिसे लेकर विधानसभा की 14 सदस्यीय कमेटी ने मामले की जांच मांग की है। आज विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी ने मौके पर पहुंचे और बुड्ढा दरिया के पानी को ट्रीट करने में पाई जाने वाली खामियों का जायजा लिया। वहीं टीम की ओर से मौके पर पानी के सैंपल लिए गए और सीबीआई जांच की मांग की है।

गुरप्रीत सिंह गोगी ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बुड्ढे नाले की सफाई के लिए 650 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। जिसमें केंद्र ने 60 फीसदी और राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत फंड उपलब्ध करवाया गया था। साल 2020 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरा होना था, लेकिन आज तक इस प्रोजैक्ट का काम पूरा नहीं हुआ। नाले में लुधियाना के उद्योगों का जहरीला पानी जाता है, जो सीधे सतलुज में जा रहा है, जिससे सतलुज का पानी भी प्रदूषित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज पानी पीने लायक नहीं है। प्रदेश में भूजल में कई ऐसे पदार्थ पाए जा रहे हैं, जो कैंसर का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में भी कई खामियां सामने आईं। जिस पर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी है। वह विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से जल्द मिलकर इस मामले को उठाएंगे और गंदे या केमिकल युक्त पानी को तत्काल प्रभाव से रोकेंगे। वहीं आम लोगों का कहना था कि एक समय था जब वह नदी का पानी पीते थे, लेकिन आज हालात कुछ और ही है। दिन-ब-दिन पानी गंदा होता जा रहा है। जो बीमारियों का कारण बन रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -