HomePunjabRaikotपंजाबः नेशनल हाईवे पर बन रहे नए होटल में व्यक्ति का क'त्ल

पंजाबः नेशनल हाईवे पर बन रहे नए होटल में व्यक्ति का क’त्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनालाः आज सुबह बरनाला-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बने नए होटल में 60 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियारों से बेहरमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हरियाणा के हमीरगढ़ निवासी महेंद्र सिंह का शव होटल के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक महिंदर सिंह अपने रिश्तेदार के बनें नए होटल में रात्रि चौकीदार के रूप में रहता था, जो इसकी देखरेख करता था।

होटल पिछले इस होटल में निर्माण का कार्य चल रहा था। बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह जब होटल में काम करने वाला मैकेनिक होटल पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी होटल मालिक को दी। होटल मालिक ने बताया कि मृतक उसका मामा था, जो होटल निर्माण के दौरान रात में यहां रुकता था और उसकी बेरहमी से किसी ने हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय मिले और हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

हत्या की घटना स्थल पर सीआईए स्टाफ समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और डीएसपी बरनाला गंभीरता से मामले की जांच कर रहे हैं। इस मौके पर डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि बरनाला की ओर से बठिंडा हाईवे जीईई मॉल के पास नए होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। इस होटल का मालिक संगरूर का रहने वाला है और उसके रिश्तेदार की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसकी सभी एंगल से जांच की जा रही है। होटल मालिक संदीप गिल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -