Punjab Govt AD
HomePunjabRaikotपंजाबः ADGP के नाम पर व्यक्ति ने मारी लाखों रुपए की ठगी,...

पंजाबः ADGP के नाम पर व्यक्ति ने मारी लाखों रुपए की ठगी, देखें वीडियों 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पंजाब में नौसरबाजों द्वारा लगातार ठगी मारने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में जिले में पूर्व विधायक के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया था। वहीं अब एडीजीपी के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ तवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया है। दोषी की पहचान सुखविंदर सिंह भुच्चों मंडी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर कुमार ने बताया कि उक्त दोषी अभी फरार चल रहा है।

उसके पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उक्त दोषी को भागू रोड बठिंडा में एक प्लाट का कब्जा दिलवाने के लिए कहा था। इस दौरान दोषी ने उन्हें कहा कि उसकी जान पहचान एडीजीपी साहिब के साथ है। वह प्लाट का कब्जा दिलवा देगा। इस दौरान दोषी ने प्लाट का कब्जा दिलाने के लिए उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिस पर पहले 50 हजार रुपए और बाद में एडीजीपी के नाम पर अलग-अलग समय पर 8,75,000 रुपए लेकर ठगी मारी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -