लुधियानाः खन्ना के दहेड़ू गांव में पुलिस द्वारा सुबह सुबह कार्रवाई की गई। दरअसल, पुलिस ने आज सुबह ही दहेड़ू गांव को सील कर दिया और गांव के चारों तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आई। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के 2-4 घरों में चोरी-छिपे नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि उन्हें गांव में कुछ घरों द्वारा नशीली दवाएं बेचने की जानकारी मिली थी, इसलिए वे पुलिस पार्टी के साथ यहां छापेमारी करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके से 3-4 संदिग्धों को राउंडअप किया गया है और कुछ गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें वेरिफिकेशन के बाद छोड़ दिया जाएगा। डीएसपी का कहना है कि हम चाहते हैं कि यह गांव पूरी तरह से नशा मुक्त हो, इसीलिए पुलिस पार्टी ने सुबह-सुबह यहां केस ऑपरेशन चलाया है।

पंजाबः सुबह सुबह इस इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इलाका किया सील
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -