HomeHimachalपंजाबः 3 रिटायर्ड IAS अधिकारी सहित 2 पूर्व मंत्रियों का लुकआउट नोटिस...

पंजाबः 3 रिटायर्ड IAS अधिकारी सहित 2 पूर्व मंत्रियों का लुकआउट नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय हुए सिंचाई घोटाले की जांच शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत विजिलेंस ने 2 पूर्व मंत्रियों जनमेजा सिंह सेखों और शरणजीत सिंह ढिल्लों के अलावा रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों सर्वेश कौशल, केबीएस सिद्धू और काहन सिंह पन्नू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पंजाब सरकार ने 2 दिन पहले ही विजिलेंस को मामले की जांच की अनुमति दी थी। इस मामले के मुख्य आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह ने शपथ पत्र देकर कहा था कि सिंचाई घोटाले में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी, 2 पूर्व मंत्री और उनके निजी सचिव भी शामिल हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने यह बयान अगस्त 2017 में दर्ज किए थे।

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि घोटाले में नामजद ठेकेदारों को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा। उनसे पूछताछ में जिन पूर्व अधिकारियों और नेताओं के नाम सामने आएंगे, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। विजिलेंस ने भ्र्ष्टाचार अधिनियम एक्ट की धारा 17 ए के तहत कार्रवाई की अनुमति की मांग की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -