Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab: बाइकर्स गैंग की गुंडागर्दी की Live Video आई सामने, गाडियों के...

Punjab: बाइकर्स गैंग की गुंडागर्दी की Live Video आई सामने, गाडियों के तोड़े शीशे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः चंद्र नगर गली नंबर 3 गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें कुछ बाइकर्स गैंग गली मोहल्लों में सरेआम लोगों की गाड़ियां तोड़ रहे है। वीडियो में बदमाशों ने ईंट पत्थर भी खुलकर चलाए है। इस दौरान हथियारबंद युवकों ने जमकर इलाके में उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि बदमाश इलाके में जिस युवक पर हमला करने आए थे वह उन्हें घर पर नहीं मिला। गुस्साएं बदमाशों ने मोहल्ले में एक आम आदमी पार्टी नेता की कार बुरी तरह से तोड़ दी।

इस मामले में थाना हैबोवाल व चौकी जगतपुरी की पुलिस सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पता चला है कि दो ग्रुपों की जेल से पुरानी रंजिश चल रही है। एक-दूसरे को वह सोशल मीडिया या फोन करके भी थ्रेट देते है। इसी बात को लेकर एक पक्ष ने पहले दिन के समय दूसरे पक्ष के कुछ युवकों पर हमला कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए दूसरा पक्ष हमला करने वालों की तलाश कर रहा था। उन्हें पता चला था कि उक्त हमलावर चंद्र नगर इलाके में रहते है।

इसी को लेकर देर रात 50 से ज्यादा लड़के हथियारों के साथ लैस होकर मोहल्ले में तलवारें लहराते हुए आ गए। उन्होंने आप नेता पुष्पिंदर भनोट की गाड़ी तलवारों और डंडों से तोड़ दी। पता चला है कि जिन लोगों ने इलाके में गुंडागर्दी की है उनमें से दो युवक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए है। उन युवकों के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज है। इस मामले में भी विवाद का कारण नशा तस्करी की सामने आ रहा है। इस संबंधी एसएचओ अमृतपाल सिंह ने कहा कि इलाके में हुई तोड़फोड़ की सीसीटीवी लेकर जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -