होशियारपुरः जिले में गवर्नमेंट कॉलेज चौक के पास स्थित एक कपड़े के शोरूम के अंदर एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक युवक बाहर खड़ा नजर आ रहा है। इसी बीच कुछ युवक हथियारों से लैस होकर आते हैं और आते ही उक्त लड़के पर हमला कर देते हैं। घटना के दौरान जब युवक शोरूम में भागता है या आगे बढ़ता है तो उक्त हमलावर दुकान में घुसकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर देते हैं।
हादसे में घायल हुए युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां पर ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस वारदात ने लॉ एंड आर्डर की पोल खोल कर रख दी है। चुनाव के चलते जहां भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की जा रही, वहीं पंजाब में लॉ एंड आर्डर खराब होता नजर आ रहा है। इस मामले पर डीएसपी सिटी अमरनाथ का कहना है कि 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
वहीं इस घटना के बाद लविश नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी ली है। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल को तो उन्होंने कहा कि उसने हरकत ही ऐसी की थी। उन्होंने कहा कि जो भी इसका स्टैंड लेंगा उसे भी हम ठोकेंगे। आगे लिखा हैकि जो कोई भी उनके घर वालों की तरफ आंख उठाकर देखेंगा तो वह भी उन लोगों के घर तबाह कर देंगे।