HomePunjabFaridkotपंजाबः दलवीर गोल्डी के इस्तीफे पर भड़के खैरा, युद्ध की हुई शुरुआत,...

पंजाबः दलवीर गोल्डी के इस्तीफे पर भड़के खैरा, युद्ध की हुई शुरुआत, कई धोखेबाज आएंगे और जाएंगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में कांग्रेस की सेंधमारी मुश्किल होती जा रही है। संगरूर से पूर्व विधायक व जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्डी के इस्तीफे के बाद संगरूर के समीकरण बदल गए हैं। वहीं, उनका बायां हाथ माने जा रहे विजय इंद्र सिंगला भी श्री आनंदपुर साहिब में व्यस्त हो गए हैं। सुखपाल खैहरा ने लाइव होकर कहा कि दोस्तों अब संगरूर के युद्ध की शुरुआत है। गोल्डी जैसे कई धोखेबाज आएंगे और जाएंगे। ऊपर और नीचे की सरकारें जोर लगा रही हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि मेरा दरवाजा संगरूर के आम लोगों के हाथ में है। आप मेरा भविष्य तय करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोल्डी को डरा धमका कर लेकर जाया गया है।

सीएम मान ने गोल्डी की मल्टीपल इन्क्वायरी की फाइलें खोली थी। गोल्डी ने अपने कार्यकाल में कुछ जिम बनाए थे। इन जिम का मूल्य 75 हजार के करीब था, लेकिन तकरीबन 2 लाख के करीब वसूले गए। इंटरलॉक की फैक्ट्री भी गोल्डी व उसके परिवार ने लगाई थी। गांवों में दबाव देकर वहीं टाइलें लगाई गई। खैहरा ने कहा कि उन्हें यकीन है, आप से फिर गोल्डी को धोखा मिलेगा और वे वापस कांग्रेस में आएंगे।

दलवीर गोल्डी ने अपने इस्तीफ में कहा है कि, पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप से निराश हो कर मैं दलवीर सिंह गोल्डी खंगूड़ा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान संगरूर और कांग्रेस पार्टी की मैंबरशिप से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट करते हुए कहा कि, सत श्री अकाल साथियों, भरे मन के साथ मैं जो आज फैसला ले रहा हूं, ये मेरे परिवार, मेरे साथियों, सगे संबंधियों और जो भी मुझे निजी तौर पर मेरे साथी जानते हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत ही मुश्किल था। इस बारे में मेरा और मेरे साथियों के भीतर क्या है, वे ही जानते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -