Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः शारपी घुम्मण की गिरफ्तारी के बाद करण औजला का आया बड़ा...

पंजाबः शारपी घुम्मण की गिरफ्तारी के बाद करण औजला का आया बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक करण औजला ने बीते दिन गिरफ्तार किए गए मैनेजर शारपी घुम्मण को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बड़ा बयान दिया है। करण औजला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझी की है। जिसमें उन्होंने जहां शारपी के साथ अपने संबंधों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है, वहीं फर्जी खबरे चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की भी बात की है। करन औजला ने कहा,” मीडिया के सदस्य और भाई-बहन जो मुझे प्यार करते है, उनसे कुछ बातें इस समय करना मैं जरूरी समझता हूं, क्योंकि कुछ बातें समय पर ही साफ कर देनी चाहिए। पहले जो वीडियो आई मैंने उस बारे स्पष्टीकरण दिया जितना हो सके और कल यह वीडियो देखी कि “करण ओजला का दोस्त गिरफ्तार”… यार मुझे एक बात बताओ कि अगर मेरा कोई दोस्त था या है, मेरे साथ क्यों हर बार…।

करण ने आगे कहा,” मैंने क्या किया ? और मैं ही सबका दोस्त हूँ? हो सकता है पिछले 2 साल से मेरी उस शख्स से बात भी न हुई हो और अगर हम पहले जानते भी थे तो कोई मेरे से पूछकर अपनी जिंदगी के अच्छे या बुरे फैसले लेगा? मैं अकेला नहीं हूं जिसकी तस्वीरें और वीडियो हैं, इंडस्ट्री के और भी कई लोग हैं और उन सभी का दोष यह है कि वे पंजाब के लिए काम कर रहे हैं और अपने काम से अपने परिवार का पेट भर रहे हैं। जब कोई चैनल यह खबर प्रसारित करता है कि ‘करण औजला का साथी गिरफ्तार’ , तो बताओ कि जो गिरफ्तार हुआ उसका कोई नाम नहीं है? मेरा नाम किसी के साथ मत जोड़ो।”

आखिर में करण औजला ने लिखा, “मैं अपना काम कर रहा हूं और अन्य सभी कलाकारों की तरह समय काटने की कोशिश कर रहा हूं। मैं 4 बार जबरन वसूली का शिकार हुआ और 5 बार मेरे घर पर फायरिंग हुई। किसी भी चैनल ने कभी भी इस बारे में सहानुभूति वाली खबर नहीं चलाई कि वो गलत कर रहे हैं।  मीडिया के लोगों से निवेदन है कि आज से यदि कोई बिना जानकारी जुटाए या बिना किसी सबूत के जबरदस्ती मेरा नाम बदनाम करने की कोशिश करता है तो मैं सीधे कानूनी कार्रवाई करूंगा। मेरी लीगल टीम तैयार है और इस मामले पर काम कर रही है। एक बात जरूर समझ आती है कि खुद को साबित करने के लिए इंसान को मरना पड़ता है, यही सच्चाई है……… शर्म आनी चाहिए ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -