Punjab Govt Advertisement
HomeChandigarhPunjab: 487 किलो कोकीन मामले में वांछित International Drug तस्कर गिरफ्तार

Punjab: 487 किलो कोकीन मामले में वांछित International Drug तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः केंद्रीय एजेंसियों के साथ जॉइंट ऑपरेशन करके पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनलनशे व हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल ड्रग तस्कर भारत ही नहीं, पकड़ा गया तस्कर, विदेश में भी वांछित था। बताया जा रहा है कि वह जर्मनी से भारतीय ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) के सहारे भारत में लैंड हुआ था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस के हवाले किया। उसके पास जर्मनी का पासपोर्ट भी है।

वहीं डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार वह जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले (2020) का किंगपिन है। वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का प्रमुख सरगना है और जर्मनी में ड्रग अपराधों के लिए वांछित है।

सिमरनजोत संधू की बात करें तो उसका नेटवर्क जर्मनी के अलावा कई देशों में फैला हुआ है। वे भारत में भी नशे की तस्करी में लिप्त है। इसके अलावा अन्य यूरोपीय देशों में ड्रग्स की तस्करी में उसकी प्रमुख भूमिका है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही डीजीपी पंजाब गौरव यादव सिमरनजीत संधू के बारे में विस्तृत जानकारियां सांझा करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -