अमृतसर: महानगर में पड़ रही गर्मी से जहां बरसात ने राहत दी है। वहीं बरसात एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। बरसात के कारण लवप्रीत सिंह निवासी गांव खैराबाद के घर की छत गिर गई है। इस हादसे में नीचे दबने से फतेह(5) की मौत हो गई। जानकारी देते हुए लवप्रीत सिंह ने बताया है कि वह मेहनत मजदूरी करते है।

शादी के बाद कई साल किराए के मकान में गुजारे कुछ महीने पहले ही उन्होंने मेहनत मजदूरी की कमाई से अपना घर बनाया और कच्ची छत डाली। पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। बरसात के कारण उनके घर की छत गिर गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पूरे परिवार को मलबे से बाहर निकाला।
इस हादसे में उनकी पत्नी और दो छोटी बेटियां घायल हो गई है। हादसे के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कई मन्नतों के बाद पैदा हुए बेटे की मौत हो गई है। 5 अगस्त को गुरू फतेह सिंह का जन्मिदन था।