गुरदासपुर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को आखिर कौन नहीं जानता। भले ही मूसेवाला आज लोगों के बीच नहीं है लेकिन फैंस मूसेवाला को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली राखी बाजारों में धूम मचा रही है। पूरे पंजाब में इस राखी की डिमांड बढ़ चुकी है। बता दें कि इससे पहले भी बाजार में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली पतंगों ने खूब धूम मचाई थी। रक्षाबंधन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
पूरे पंजाब में मूसेवाला की अलग- अलग तस्वीरों वाली राखियां बिक रही है। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बटाला में सिद्धू मूसे वाला और लाइटिंग वाली राखी की अच्छी खासी डिमांड हो रही है। इस बार फिर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली राखी की डिमांड बहुत ज्यादा है और उन्होंने बताया की पहले तो भाइयों को राखी बांधी जाती है। लेकिन अब बहनें भैया और भाभी को भी राखी बांधती है।