चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी डेडलाइन आज खत्म होने के बाद सीएम मान ने प्रेस वार्ता की। सीएम मान ने खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सीएम मान ने बताया कि उक्त खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब का खिलाड़ी है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उसका नाम नहीं आया। लेकिन उक्त खिलाड़ी से नौकरी दिलवाने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्वी सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ सबूत भी पेश किये है। जसइंदर सिंह खिलाड़ी का नाम है। जिससे नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई है। सीएम मान ने कहा कि सीएम मान ने इस दौरान खिलाड़ी जसइंदर सिंह का रिकॉर्ड भी पेश किया।
जिसके बाद उन्होंने रिश्वत को लेकर आज खुलासा किया। मान ने बताया कि जशन ने उक्त खिलाड़ी के कागज देखे थे। जिसके खिलाड़ी को नौकरी दिलवाने के लिए अगले दिन बुलाया और गाड़ी में बैठने को कहा। उक्त खिलाड़ी के पिता ने जशन पर पैसे मांगने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उनसे अपशब्द भी कहे गए। हालांकि इससे पहले सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी को 31 मई तक का समय दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने भतीजे से बात करके खुद ही बता दें कि उन्होंने नौकरी के नाम पर पैसे लिए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने खिलाड़ी को खुद पेश करने की बात कही थी।

सीएम ने कहा कि वह जो भी कहते हैं, तथ्यों के आधार पर कहते हैं। अब चन्नी को सामने आकर जवाब देना चाहिए। मान ने मीडिया को क्रिकेटर जस इंदर और चन्नी की मुलाकात की फोटो दिखाते हुए कहा कि अब चन्नी खुद फैसला कर लें कि ये वही हैं या कोई और है? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहली बार जब ये मामला उठाया तो चन्नी ने गुरुद्वारे जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सफाई दी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया था कि वह कभी किसी खिलाड़ी या उसके परिवार से नहीं मिले। इन फोटोज ने चन्नी के झूठ की पोल खोल दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद क्रिकेटर जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मोहाली में 9 नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से 10 मिनट मुलाकात हुई थी। तब चन्नी के साथ तत्कालीन डिप्टी सीएम ओपी सोनी और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू भी थे। भगवंत मान ने मनजिंदर सिंह और चन्नी की मुलाकात की फोटो के अलावा उस दिन के प्रोग्राम का इन्विटेशन लेटर भी मीडिया को दिखाया।
