संगरूरः पंजाब में बाढ़ से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। वहीं कई जिलों में अभी भी पानी भरे होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। इस दौरान कई जगह पर नेताओं का लोगों द्वारा विरोध होने के मामले भी सामने आ रहे है। वहीं अब सलेमगढ़ से एक वीडियो वायरल हुआ है। संगरूर के लोगों ने जिला प्रशासन के जरूरत पर मदद ना करने के आरोप लगाए गए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग प्रशासन पर आरोप लगा रहे है। इस दौरान वह कह रहे है कि रात बाढ़ में फंसे एक परिवार को निकालने के लिए विभिन्न सीनियर अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो किसी ने मदद से मना कर दिया। अंत में DSP के सहयोग के साथ परिवार को बचाया गया है। यह वही जगह है, जहां सीएम भगवंत मान बीते दिनों दौरा करके गए।