Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliपंजाबः किसानों में भारी रोष, DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर सड़कों...

पंजाबः किसानों में भारी रोष, DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर सड़कों पर फैंके किन्नू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः अबोहर के विभिन्न बागबानों ने किसान यूनियनों के साथ मिलकर फाजिल्का के डीसी कार्यालय के बाहर देर रात्रि रोष प्रदर्शन किया। किसान दोपहर लगभग एक बजे गांव घल्लू से डीसी कार्यालय के लिए निकल पड़े थे, लेकिन रास्ते में ही प्रशासन ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक लिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समस्याएं बताने के लिए कहा। लेकिन किसान देर शाम तक डीसी कार्यालय जाकर बातचीत करने पर अड़े रहे। जिसके बाद देर शाम तक किसान डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और ट्रॉलियां पलटते हुए रोष प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के अलावा अन्य किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को किन्नू के सही भाव न मिलने और खरीद न होने के रोष स्वरूप ट्रैक्टरों में भरकर किन्नू डीसी कार्यालय लाने और रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया गया था। जिसके तहत लगभग 30 से 40 ट्रालियां घल्लु गांव की ओर से प्रशासनिक कांप्लेक्स के पास पहुंच रही थी। लेकिन रास्ते में ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से बातचीत करने का प्रयास किया। जिस पर किसानों ने रास्ते में धरना देकर रोष जताया, जबकि देर शाम तक किसान डीसी कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने गोल चोक से लेकर संजीव सिनेमा चौक तक सभी ट्रॉलियों से किन्नू सड़क पर पलट दिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के पदाधिकारी सुखबीर सिंह व तोता सिंह ने बताया कि अबोहर में सबसे ज्यादा किन्नू की फसल होती है। लेकिन इसके बावजूद किसानों को किन्नू का सही भाव नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा कि किन्नू की खरीद 7-8 के हिसाब से की जा रही है, जबकि किसानों का कहना है कि कम से कम 10 से 11 रुपये खरीद होनी चाहिए। एक तरफ जहां उन्हें कम भाव मिल रहा है, दूसरी तरफ खरीद भी कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी यही मांग है कि उनका किन्नू पर्याप्त मात्रा में खरीदा जाए और उनका सही भाव मिले। इस मौके डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि किसानों की प्रशासन के साथ बातचीत करवा दी गई है और उन्हें लिखित रूप में 12 को एसडीएम अबोहर के साथ बैठक का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद किसान वहां से चले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -