घर से बेघर होकर 3 दिन भूखे प्यासे जंगल मे रहकर बिताए पल
फिरोजपुरः मनीपुर में हो रही हिंसा के कारण कई परिवार बेघर हो गए है। कई परिवार अपनी जान बचाकर मनीपुर छोड़ कर जा रहे है। इस दौरान वह दूसरे राज्यों या रिश्तेदारों के घरों में रह रहे है। वहीं पंजाब के जिला फिरोजपुर कैंट में एक परिवार मनीपुर हिंसा का शिकार हुआ है।
फिरोज़पुर की लाल कुर्ती सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च के फादर माईकल और सिस्टर प्रिंसिपल अनिला सेंट जोसेफ हाई स्कूल कैंट ने जानकारी दी कि उनके बड़े भाई जो बीएसएफ में कांस्टेबल फिरोजपुर में तैनात है। उसके 2 बच्चे और उनकी पत्नी है। दूसरे छोटे भाई के 3 बच्चे है, छोटे भाई और उसकी पत्नी की कई साल पहले मिलिटन ने हत्या कर दी थी। तीनो बच्चे अपनी दादी के साथ मनीपुर में रह रहे थे कि वहां हिंसा शुरू हो गई। इस दौरान उनके घर को भी जला दिया गया। बच्चे और महिला 3 दिन तक जंगल में भूखे प्यासे रहे। उसके बाद वहां राहत कैंप में रहे। इस घटना के बाद वहां से रेस्क्यू कर 5 बच्चे और महिला फिरोजपुर पहुंची। वहीं 5 बच्चो को सेंट जोसेफ हाई स्कूल कैंट ने फ्री में एडमिशन हुई और बच्चो की पढ़ाई और उनकी किताबों और वर्दी का भी खर्चा उठाया गया।