चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘बाबा बोहर’ के नाम से जाने जाते दिवंगत प्रकाश सिंह बादल की आज यानी वीरवार को अंतिम अरदास होगी, जहां जाने-माने नेता हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का निधन 25 अप्रैल को 95 वर्ष की आयु में हुआ था और आज उनकी अंतिम अरदास है। खबर यह भी आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ और नितिन गडकरी भी बादल गांव पहुंचेंगे और अंतिम अरदास में शामिल होंगे।
उनकी अंतिम प्रार्थना के लिए बादल गांव स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाया गया है जहां जानी मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी यहां पहुंच सकते हैं। गौरतलब है कि 75 साल के राजनीतिक सफर में प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग बादल गांव पहुंच सकते हैं और इस वजह से जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए 60 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।