Punjab Govt AD
HomeGovernment Newsपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होगी Punjab Cricket League

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होगी Punjab Cricket League

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब की खेल विरासत बहाल करके नशों को खत्म करने के दृढ़ संकल्प के तहत भगवंत मान सरकार ने आज पंजाब क्रिकेट लीग (पी.सी.एल.) की शुरुआत को मंजूरी दे दी है। इस लीग के तहत खेलों को एक आउटरीच कार्यक्रम की बजाय नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) की तर्ज पर जिला और क्षेत्रीय स्तर पर टीमें बनाकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) के सहयोग से करवाई जाने वाली इस लीग का उद्देश्य नौजवान प्रतिभा की पहचान करना, तैयार करना और पेशेवर राह पर ले जाना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य खेलों में जिला और राज्य-स्तरीय लीगों का एक व्यापक इको-सिस्टम स्थापित करना है ताकि राज्य के नौजवानों को नशों से दूर रखकर अनुशासन, नए मौकों और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व की ओर ले जाया जा सके।

सीएम मान ने मीटिंग में दी जानकारी

मीटिंग में लिए गए कुछ फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज चंडीगढ़ में खेल और युवक सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए मीटिंग की, जिसमें राज्य भर में खेल संस्कृति को उत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों को हिदायत की गई कि वे एक स्वस्थ समाज की सृष्टि के उद्देश्य से नौजवानों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित करने में अपना अधिकतम योगदान दें। सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति बहाल करने और राज्य भर के नौजवानों को खेल मैदानों से जोड़ने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।”

खेल विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर से नौजवान प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तालमेल से पंजाब क्रिकेट लीग करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पहलकदमियों ने विश्व क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “इमरान खान और अर्जुन राणातुंगा जैसे क्रिकेटरों ने ऐसी पहलकदमियों के माध्यम से विश्व क्रिकेट को कई प्रसिद्ध खिलाड़ी दिए और यह लीग पंजाब को क्रिकेट प्रतिभा की नर्सरी के रूप में उभारने में बहुत मदद करेगी।”

प्रस्तावित लीग ढांचे के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर करवाई जाएगी और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी जिलों और माझा, दोआबा तथा मालवा जैसे भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर टीमें बनाई जाएंगी।

यह लीग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंटों के लिए क्रिकेटरों का प्रतिभाशाली पूल पैदा करने में मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर में अन्य खेलों को उत्साहित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसी खेलों के लिए भी जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय लीग टूर्नामेंट करवाए जाने चाहिए। पंजाब सरकार अच्छी तरह प्रशिक्षित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा करने के लिए ठोस अभियान पर काम कर रही है। हमारा उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि अधिक से अधिक पंजाबी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

पंजाब में खेल प्रतिभा का भंडार है

पंजाब की अमीर खेल विरासत के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभा का भंडार है और सरकार इसे बढ़ने-फूलने में मदद करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। पंजाब के नौजवानों में अथाह खेल प्रतिभा है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेकर देश के लिए तगमे जीतने योग्य बनाने के खातिर कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

खेल नौजवानों को आगे बढ़ने और राज्य का नाम रौशन करने के लिए सही दिशा प्रदान करते हुए हमारे नौजवानों को बुलंदियों छूने और अपनी शख्सियत निखारने के बेमिसाल मौके देते हैं। भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए दृढ़ है। राज्य सरकार खेलों में पंजाब की शान को पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -