Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः सरकार ने मनरेगा योजना के अधीन गांवों में 19 लाख 44...

पंजाबः सरकार ने मनरेगा योजना के अधीन गांवों में 19 लाख 44 हज़ार लगाए पौधे 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में हरा-भरा और सेहतमंद वातावरण का सृजन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के गांवों में 19 लाख 44 हज़ार पौधे लगाए हैं। धालीवाल ने बताया कि मनरेगा योजना के अधीन वन विभाग के सहयोग से अब तक 19 लाख 44 हज़ार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत जहाँ फल और फूलदार पौधे लगाए गए हैं, वहीं 1 लाख 2 हज़ार मोरिंगा औषधि के पौधे भी लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के अधीन और वन विभाग के तालमेल से कुल 170 नर्सरियाँ तैयार की गई हैं, जिससे इस मुहिम को सफल बनाया जा सके और पौधों की माँग को पूरा किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए मीआंवाकी तकनीक के आधार पर मिन्नी जंगलों के निर्माण पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रयास के अंतर्गत जहाँ गाँवों के लोगों को रोजग़ार मिलेगा, वहीं यह प्रोजैक्ट पंजाब के वातावरण को साफ़-सुथरा और स्वच्छ रखने में भी सहायक होगा।  

धालीवाल ने आगे बताया कि मनरेगा योजना पंजाब के ग्रामीण श्रमिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत कुल 1065 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-2023 के दौरान कुल 7 लाख 85 हज़ार परिवारों को रोजग़ार दिया गया और 2 करोड़ 65 लाख मानवीय दिहाड़ियों पैदा की गईं। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत 83 हज़ार 312 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page