लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज सरकारी बसों की हड़ताल है। पनबस कर्मी आज सरकार के खिलाफ धरना लगाकर बस स्टेंड के बाहर रोष प्रद्रशन करेंगे। लुधियाना की 114 बसें आज पूर्ण रूप से बंद है। यात्रियों को प्राइवेट बसों के जरिए सफर करना पड़ रहा है।
जानकारी देते हुए प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि हर महीने कर्मचारियों को वेत्तन देरी से आ रहा है। इस बार भी वेत्तन न मिलने के कारण बस ड्राइवर, कंडक्टर परेशान है ओर घरों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में उन्हें धरना लगाना पड़ रहा है। यदि समय रहते सरकार उनका वेत्तन भेज दे तो उन्हें हड़ताल करने की जरूरत क्या है।
सतनाम ने कहा कि कई बार मैनेजमेंट और सरकार को लिख कर दे चुके है कि महीने के पहले सप्ताह वेत्तन डाल दिया करें लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। आज कुल 114 लुधियानी डीपो की बसें मुकम्मल तौर पर बंद है। मैनेजमेंट से बातचीत हुई है। करीब अढ़ाई या 3 बजे मीटिंग भी रखी गई है। इसके बाद ही कोई फैसला सामने आएगा। उतनी देर बसें मुकम्मल तौर पर बंद रखी जाएगी।