Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाबः खाली प्लाट में बेसुध मिली युवती, शरीर पर चोटों के निशान,...

पंजाबः खाली प्लाट में बेसुध मिली युवती, शरीर पर चोटों के निशान, नशे के सेवन के लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः न्यू सत नगर साहनेवाल में खाली प्लाट में बेसुध पड़ी युवती मिली है। जानकारी के अनुसार थाना साहनेवाल के इलाके में लड़की इतना नशे में थी कि वह सही ढंग से बोल भी नहीं पा रही थी।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि युवती ने कोई नशे का सेवन किया हुआ है। इस दौरान युवती झुलती हुई दिखाई दी। बताया जा रहा है कि लड़की मोगा की रहने वाली है, जोकि अपने किसी दोस्त के पास यहां आई हुई थी।

लोगों द्वारा पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके दोस्त ने ही  नशा करवाया था। जिसके बाद उन्होंनें घटना को लेकर 108 पर सूचना दी और एंबुलेंस को बुलाया। वहीं एंबुलेंस चालक ने बताया कि युवती ने कोई नशा किया हुआ है, जिसके चलते वह ठीक से चल नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि बेसुध युवती को पुलिस की मौजूदगी में वह सिविल अस्पताल लेकर जा रहे है। जहां मेडिकल की रिपोर्ट सामने आने के बाद नशे की जांच का पता चल पाएंगा।

वहीं दूसरी ओर सिविल अस्तपाल के डॉक्टर अभिषेक मंगला ने बताया कि उनके पास एंबुलेंस के जरिए एक युवती आई है। उन्होंने कहा कि युवती बेसुध हालत में थी। उन्होंने कहा कि मेडिकल शुरू कर दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि युवती की उम्र 25 से 30 साल के करीब है और वह अपना नाम नवदीप कौर बता रही है, लेकिन उसकी बाजू पर दीप कौर का टैटू बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ईलाज के दौरान युवती इमरजेंसी वार्ड से बार-बार बाहर निकल रही है। उन्होंने कहा कि उसके लिए नर्सों को अलग से लगाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -