HomeMohaliपंजाब : सैर करने निकली नाबालिग लड़की से गैंगरेप, देखें वीडियो

पंजाब : सैर करने निकली नाबालिग लड़की से गैंगरेप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर :  15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इसके आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने आईपीसी और दी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट 2012/ 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई जसपाल चंद ने बताया कि 15 वर्ष की पीड़ित लड़की ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने उपरांत पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाते बताया है कि वह अपने घर से दौड़ लगाने के लिए अपने गांव वाली सड़क पर शाम शाम के समय करीब 5:30 बजे गई थी। उसने बताया कि गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर मामदोट वाली सड़क पर लवप्रीत सिंह उर्फ लभू, पम्मा सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और गुरमीत सिंह नाम के 4 व्यक्ति मौजूद थे।

जिन्होंने उसे बुरी नीयत से जबरदस्ती पकड़ लिया और एक रबड़ की बोतल जिसमें कोई नशीली वस्तु थी, लवप्रीत सिंह उर्फ लभु ने जबरदस्ती उसके मुंह में डाल दी और फिर यह सभी चारों नामजद व्यक्ति उससे छेड़छाड़ करने लग पड़े। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो वह सभी व्यक्ति जबरदस्ती उसे उठाकर खेत में ले गए, जहां पर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। ए.एस.आई. ने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -