Punjab Govt
HomePunjabFazilkaPunjab News : दोस्तों ने पहले पिलाई शराब, फिर दिया वारदात को...

Punjab News : दोस्तों ने पहले पिलाई शराब, फिर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्का : युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गांव टाहलीवाला जट्टा की है। जानकारी के अनुसार एक युवक को पहले उसके दोस्तों शराब पिलाई फिर उसके साथ मारपीट की। घायल की पहचान रेशम सिंह के तौर पर हुई है। घायल को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल रेशम सिंह ने बताया कि उसके दोस्त उसे धोखाधड़ी कर अपने साथ ले गए। जहां उसे पहले शराब पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया और उसके बाद उसके साथ मारपीट की।

जिसके बाद उसके दोस्त गांव के बाहर फेंक कर चले गए। उसने बताया कि उसकी कोई रंजिश नहीं है। उसे नहीं पता कि उसके हो दोस्तों ने उसके साथ ऐसा क्यों किया। रेशम सिंह ने कहा कि धोखे के साथ उसे शराब पिलाई है, जब वह बेहोश हो गया तो उसे गांव के बाहर फेंक कर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही उसके अन्य दोस्तों ने उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ  अंग्रेज कुमार ने बताया कि मामले में एमएलआर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -