लुधियाना। शहर के बसंत एवेन्यू से दोस्त के बेटे द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने से एक बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित और उसका दोस्त प्रेम पाल दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद पीड़ित ने प्रेम पाल को थप्पड़ मार दिया। जिससे थप्पड़ लगने के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बसंत एवेन्यू निवासी सहदेव साहू उर्फ बंगाली (60) के रूप में हुई है, जो सिक्योरिटी गार्ड है। सदर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार दोपहर लुधियाना के सिविल अस्पताल से घटना की सूचना मिली।
प्राथमिक जांच से पता चला है कि पीड़ित और उसका दोस्त प्रेम पाल दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद पीड़ित ने प्रेम पाल को थप्पड़ मार दिया। हालांकि प्रेम पाल ने पीड़ित पर पलटवार नहीं किया, लेकिन वह घर गया और उसके बेटे को इस बारे में बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।