चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। जब से वह भारत वापिस आए हैं, तभी से विजिलेंस की राडार पर हैं। पूर्व सीएम चन्नी पर अब आरोप लगा हैं कि उन्होंने सरकारी मींटिग के दौरान 3 महीने में 60 लाख का खाना खाया हैं। इस बात का खुलासा आरटीआई के दौरान हुआ हैं। पूर्व सीएम चन्नी पर आरोप लगे हैं कि वह ताज होटल में स्पेशल थाली मंगवाते थे। 3 महीने तक 70 लोगों के लिए प्रति थली 3900 रुपए, 2500 रुपए का जूस पीने यानी 3 महीने में 60 लाख रुपए का खाना खाने के आरोप लगे हैं।

चुनाव आचार संहिता दौरान 8 लाख की पार्टी करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दूसरी तरफ बठिंडा के जानकारी के अनुसार बठिंडा निवासी द्वारा पंजाब विजिलेंस डायरैक्टर को शिकायत दर्ज करवाई गई कि चमकौर साहिब में थीम पार्क का उद्घाटन किया था, जिसमे 1 करोड़ 47 लाख खर्चा आया था। आरोप है कि इसी खर्चे में चन्नी ने अपने बेटे की शादी के खर्चे को एडजस्ट किया था। बता दें कि कई सरकारों ने इस थीम मार्क को बनाने के लिए वादे किए गए थे लेकिन जब चन्नी मुख्यमंत्री बने तो चमकौर साहिब में थीम पार्क के उद्घाटन का फैसला किया गया।
वहीं दूसरी ओर पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने दास्तान-ए-शहादत के 1.47 करोड़ रुपए बेटे की शादी में एडजेस्टमेंट करने के आरोप को नकारा हैं। उन्होंने कहा कि वह घर में बना सादा खाना खाते हैं। उन्होंने न तो कभी मीट खाया और न ही कभी शराब पी है न ही किसी को पिलाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझ कर फंसाने और सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश है। वहीं विरोधिया का कहना है कि पूर्व सीएम चन्नी पर लगे आरोपों का गहनता से जांच की जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी किया जा सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।