पटियाला: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा कि उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी और पटियाला से बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर ने दी है। हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण परनीत कौर ने नहीं बताया है।
परनीत कौर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके परिवार को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी साल उनके भाई का निधन हो गया है। इसी तरह उनके मामे का लड़का जो उनका सारा काम देख रहा था, वह भी बीमार पड़ गया। परनीत कौर ने बताया कि उनका बेटा रणइंदर सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ है और कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तबीयत अब कुछ हद तक ठीक है।