- Advertisement -
HomePunjabLudhianaपंजाबः पहले पत्नी के सिर पर मारी प्रेस, फिर लगाई आग

पंजाबः पहले पत्नी के सिर पर मारी प्रेस, फिर लगाई आग

लुधियानाः अजीत नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने देर रात पत्नी के सिर पर प्रेस मारकर हमला कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाए है कि इस दौरान जब उसने खुद का बचाव किया तो पति ने उसके कपड़ों में आग लगा दी। आग लगने से महिला चिल्लाने की आवाज सुनकर इलाका निवासी इकट्ठे हो गए और आग पर काबू पाया। वहीं लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी ओर मौका पाकर पति घटना स्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला की करीब 22 साल पहले शादी हुई थी और उसकी 6 बेटियों है।

अस्पताल में दाखिल महिला कमलजीत कौर की बेटी जसप्रीत कौर ने कहा कि उसका पिता नशे का आदी है और अकसर नशे में मां के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करता है। कई बार उनकी मां पिता को छोड़ कर मायके चली गई। लेकिन बार पिता उसे मना कर ले आता। शुक्रवार की रात वह कहीं गए हुए थे। पिता 4-5 दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था। देर रात वह नशे में घर आया और मां के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा। बेटी ने बताया कि इसी दौरान उसके पिता ने पहले प्रेस से मां पर हमला किया और उसके बाद उसके कपड़ों को आग लगा दी। शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए।

लोगों ने उन्हें सूचित किया और वह घर पहुंची। मोहल्ले की महिलाओं ने कैंची मंगवा कर कमलजीत के जले कपड़े काट कर निकाले। बेटी जसप्रीत कौर मां को झुलसी हालत में लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों के मुताबिक कमलजीत करीब 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। उसकी हालत गंभीर देख PGI रेफर कर दिया गया। थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी राजकुमार ने कहा कि महिला की हालत ठीक होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। वहीं जानकारी देते हुए मोहल्ला अजीत नगर के सरपंच हरविंदर सिंह ने कहा कि महिला का पति मारपीट कर उसे आग लगाकर फरार हो गया है। पीड़ित महिला की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट स्कूल में सफाई कर्मचारी है। उसका पति कोई काम नहीं करता। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page