Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News : National Highway पर Firing, मचा हड़कंप

Punjab News : National Highway पर Firing, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्ना : थाना सदर क्षेत्र में नैशनल हाईवे पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दो लुटेरों ने गन प्वाइंट पर एक युवक से मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार युवक देर शाम अपने काम से घर लौट रहा था। पीड़ित की पहचान तेजिंदर सिंह गांव बीजा के तौर पर हुई है। तेजिंदर किसी तरह वह गांव बीजा पहुंचा और अपने दोस्तों के साथ मिलकर कार में लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

जब उन्होंने दोराहा जी.टी.रोड पर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को घेरने की कोशिश की तो लुटेरे मोटरसाइकिल फैंक कर गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान किसी को गोली तो लगी पर कार पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते है। इस संबंध में बोलते हुए एस.पी खन्ना ने बताया कि तेजिंदर सिंह ने शिकायत दी है कि जब वह बीती रात करीब 7.30 बजे मंडी गोबिंदगढ़ से अपने गांव बीजा लौट रहा था तो 2 युवकों ने उसका मोटरसाइकिल छीन लिया।

जब उसने अपने साथियों के साथ उनका पीछा किया तो लुटेरों ने राजगढ़ इलाके के पास उन्हें गोली मार दी और मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी खन्ना, डीएसपी दोराहा, डी.एस.पी डी और दोनों पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -