चंडीगढ़ : सेक्टर-40 सी में डीपीएस स्कूल के पास मार्केट में शोरूम की पहली मंजिल पर स्थित सिटी इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के कॉल सेंटर में आज सुबह आग लगी गई। इस आग से कॉल सेंटर में कंप्यूटर व फर्म के जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। साथ ही दफ्तर में लोगों की एंट्री रोक दी है। पता चला है कि जिस कंपनी में यह आग लगी थी, वह विभिन्न बैंकों के लिए लोन की रिकवरी का काम करती है। कंपनी में करीब 30 लोग काम करते हैं। लेकिन जब सुबह आग लगी तो उस समय मुलाजिम आना शुरू हुए थे। इस दौरान प्रिंटर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने बड़ी तेजी से वहां पर रखे दस्तावेजों व कंप्यूटरों को अपनी चपेट में ले लिया।इस दौरान बड़ी तेजी से धुआं उठा रहा था। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
इसके बाद फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन आग तेज होने से थोड़ी दिक्कत जरूर आई। वहीं आग पर काबू पा लिया गया। कंपनी में लगी आग को बुझा दिया गया है। हालांकि कंपनी के अंदर लोगों की एंट्री रोक दी गई। साथ ही वहां पर हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। माहिरों की माने तो यह आग थोड़ी देर बाद लगती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। क्योंकि वहां पर सारे मुलाजिम ड्यूटी पर आ जाते हैं।
