शार्ट सर्कट से हुआ हादसा, धुंआ निकलता देख कर्मचारियों ने मचाया शोर
लुधियानाः फील्ड गंज स्थित ब्रांडेड कपड़ों के शोरुम में ओक्टेव में शार्ट सर्कट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पहली मंजिल को चपेट में ले लिया। शोरुम के नीचे खड़े कर्मचारियों ने पहली मंजिल से धुंआ निकलता देख तुरंत शोर मचाया। शोरुम चारों तरफ से बंद था जिस कारण आग बुझाने के लिए दिक्कत आई।
मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। घटना स्थल पर दमकल विभाग की कुल 3 से 4 पानी की गाड़ियां लग गई। करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग लगने के पता चलते ही तुरंत शोरुम में काम करने वाले कर्मचारी बाहर निकल आए अन्यथा जानी नुक्सान भी हो सकता था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण शोरुम के अंदर कपड़े जले है। आग किन कारणों से लगी है यह अभी पता नहीं चला।
