Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः लुटेरों और पुलिस के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिसकर्मी घायल, देखें...

पंजाबः लुटेरों और पुलिस के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर : बटाला के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां गांव संगतपुरा में देर रात लुटेरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ दौरान पुलिस टीम का कांस्टेबल जुगराज सिंह घायल हो गया है। वहीं सूचना मिली है कि इस मुठभेड़ में करीब 30 राउंड फायर किए गए। घायल जुगराज सिंह का अमृतसर फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद लुटेरे गैंग के 4 सदस्यों का पीछा करना शुरू कर दिया। लुटेरे मजीठा की तरफ भागे। मजीठा के अंतर्गत आते गांव संगतपुरा के पास पुलिस लुटेरों को घेरने में कामयाब रही। लुटेरा गैंग के सदस्यों ने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक कॉन्स्टेबल को गोलियां लगी। इलाज के लिए कॉन्स्टेबल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी गैंग अमृतसर और गुरदासुपर एरिया में काफी अधिक सक्रिय था। आरोपियों ने बीते दिनों ही गुरदासपुर के फतेहढ़ चूडिया एरिया में फाइनेंस कंपनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं लुटेरा गैंग के 4 सदस्यों में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -