Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab : पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, देखें...

Punjab : पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। शहर के जनकपुरी स्थित गणपति समारोह के पंडाल के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार 5 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। दरअसल, जनक पुरी गणपति उत्सव दौरान सड़क पर कुछ पेड़ लगे हुए थे जिन पेड़ों को काट दिया गया। जिसके को लेकर बवाल हो गया। पेड़ काटने की वीडियो दीपक डंग नाम के व्यक्ति ने बनाई। वीडियो बनाता देख हनी बेदी और बाकी के सेवादार भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच हनी और दीपक में पेड़ कटाई को लेकर बहसबाजी हुई। जिसके बाद दीपक ने अपने भतीजे और बेटे को मौके पर बुलाया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर वॉर किए। भाजपा नेता और पूर्व विधायक स्व. हरीश बेदी के बेटे हनी बेदी पर कुछ लोगों ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है।

वहीं, पीड़ित मोहित डंग ने कहा कि आज सुबह उसके पिता दीपक डंग जनक पुरी मार्केट किसी काम से जा रहे थे। उन्होंने देखा कि डिवाइडर पर लगे पेड़ एक व्यक्ति काट रहा था। उस व्यक्ति की उसके पिता ने पेड़ कटाई करते समय की वीडियो बनानी शुरू कर दी। पेड़ काट रहे युवक मौके से चले गए। इस बीच भाजपा नेता हनी बेदी मौके पर आया और उसने मेरे पापा दीपक डंग को धक्के और थप्पड़ मार दिए। हनी बेदी उन्हें गालियां दी। वह प्रशासन से मांग करते है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

इधर, जनक पुरी चौकी के ASI जनक राज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -