HomePunjabLudhianaपंजाब : ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर, एक की मौ'त,...

पंजाब : ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्ना : नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के सड़क हादसे में  ट्रक के पीछे इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हुई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोराया के रहने वाले रणधीर सिंह के तौर पर हुई। रणधीर सिंह टैक्सी चालक था। वह दिल्ली में सवारी छोड़ने के बाद वापस गोराया लौट रहा था। खन्ना में नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इनोवा का अगला पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गया।

हादसे की सूचना मिलने के 5 मिनट भीतर सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने अपनी टीम समेत घायल रणधीर सिंह को तुरंत नजदीक ही खन्ना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। एसएसएफ की तरफ से हादसे के बारे में सिटी थाना 2 पुलिस को सूचित किया गया। साथ ही रणधीर सिंह के परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -