Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाब: पिता ने बेटे का किया कत्ल

पंजाब: पिता ने बेटे का किया कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्का: जलालाबाद हलके की ढाणी कोटू फांगिया में एक पिता ने अपने ही नशेड़ी बेटे की हत्या कर दी है। शराब के ठेके पर काम करने वाले मुंशा सिंह ने अपने बेटे नरेंद्र पाल सिंह की बांह काटकर हत्या कर दी। उपरोक्त मामले में हत्यारोपी का हाथ नहीं मिला है। हत्यारे के पिता का कहना है कि हाथ को कुत्ता खा गया है।

पिता ने कहा कि उनके नशेड़ी बेटे ने अपनी भांजी और मां को कुदाल से जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद किसी तरह उसने उन्हें छुड़वाया। फिर पिता और बेटे के बिच झगड़ा हो गया। जिसके बाद पिता ने कुदाल छीन बेटे पर हमला दिया जिससे उसका हाथ कट गया। वहीं कुत्तों ने उसके हाथ को खा लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों के बयान कलमबद्ध किये जा रहे हैं। थाना सिटी के प्रभारी अंग्रेज कुमार ने बताया कि नरिंदर पाल सिंह अपने पिता मुंशा सिंह से शराब मांगता था और उसका पिता, जो ठेकेदारी करता है और मीट का काम भी करता है, उसे नशा करने से रोकता था। जिससे ये पूरी घटना घटी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -