Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News : सड़कें जाम करेंगे किसान, ट्रैफिक रहेगा बाधित

Punjab News : सड़कें जाम करेंगे किसान, ट्रैफिक रहेगा बाधित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : संयुक्त किसान मोर्चा के आहवाहन पर लुधियाना में किसान सड़कों पर रहेंगे। किसान 12 बजे से 3 बजे तक प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देंगे।  बीते दिनों चंडीगढ़ में हुई एक मीटिंग के बाद किसानों ने इसका ऐलान किया था। हालांकि धरना किन किन जगह पर लगाया जाएगा, इस पर अभी किसानों द्वारा कोई भी स्पष्ट बयान नहीं जारी किया गया है। किसानों की मांग है कि मंडियों में लिफटिंग नहीं हो रही जिस कारण उनकी धान खराब हो रही है।

वहीं नई फसल की बिजाई के लिए खाद्द समयनुसार नहीं मिल रही। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि वह समराला, मोरिंडा व कुछ अन्य जगहों पर जाकर किसानों को संबोधित भे करेगे। लक्खोवाल ने कहा कि फसलों की खरीद अभी तक शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों का नुकसान हो रहा है, इसकी जिम्मेदार राज्य और दिल्ली सरकार हैं।

किसान नेता लक्खोवाल कहा-पंजाब सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर दावा किया गया था। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसान मंडियों में भटक रहा है। अगर पंजाब सरकार राज्य से धान शिफ्ट नहीं करती तो इससे पंजाब के किसानों का काफी नुकसान होगा। आगे की रणनीति के लिए 14 अक्टूबर सोमवार को किसानों की लीडरशिप चंडीगढ़ में इकट्ठा होकर चर्चा करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -