Punjab Govt AD
HomePunjabMogaपंजाबः 2 टोल प्लाजा सहित भाजपा जिला प्रधान के आवास के बाहर...

पंजाबः 2 टोल प्लाजा सहित भाजपा जिला प्रधान के आवास के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः एसकेएम के आहवाहन पर किसानों ने मोगा ज़िले में 2 टोल प्लाजा और भाजपा जिला प्रधान डाक्टर सीमांत गर्ग की कोठी के बाहर आज धरना लगा दिया है। वहीं इस धरने को लेकर किसान नेता का कहना है कि यह प्रदर्शन 20, 21 और 22 फरवरी तक लगाया जाएगा। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती यह  संघर्ष जारी रहेगा। वहीं एसकेएम के नेताओं ने कहा कि अभी हम दिल्ली नहीं जा रहे लेकिन शंभू बार्डर पर बैठे किसान दिल्ली जा रहे है।

उन्होंने अपील की है कि उन्हें शांतिपूर्वक दिल्ली जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो 5 फसलों पर एमएसपी देने की बात की है, उसको लेकर कल किसान नेताओं की मीटिंग की गई। जिसके बाद किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है, हम को हमारी 23 फसलों पर एमएसपी मिलनी चाहिए। कारपोरेट घरानों के कर्जों को जैसे माफ किया है उसी तरह से हमारे सारे कर्ज माफ किए जाए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -