बठिंडा : एक किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान गुरदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने ये खौफनाक कदम एफआईआर के डर से उठाया है। परिवार में मृतक की मां, पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक गुरदीप सिंह ने अपने खेतों में पराली को आग लगा रहा, इसी बीच पुलिस ने रेड कर दी। गुरदीप डर के मारे भाग गया। एफआईआर के डर से उसने आत्महत्या कर ली। बता दें कि पराली जलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज व जुर्माना लगा रही है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार का कोई और सहारा नही है।