HomePunjabLudhianaपंजाबः I-20 कार से लाखों रुपए के नकली नोट बरामद, देखें वीडियो

पंजाबः I-20 कार से लाखों रुपए के नकली नोट बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना सराभा नगर की पुलिस ने आई-20 कार में से 5 लाख 10 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरे की तालाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जगराओं निवासी सोहन सिंह, मनदीप सिंह मन्नू एवं मोगा निवासी बख्तौर सिंह के रूप में हुई है। इनमे से आरोपी सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी बख्तौर सिंह की तालाश की जा रही है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी मिलकर नकली नोट तैयार कर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर उनसे असली नोट हासिल कर बदले में दोगुने नोट वापिस करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते है। इनमे से  आरोपियों सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आई-20 कार में से पांच लाख दस हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए है। उस रकम में 200-200 रुपए के नोट की 16 गड्डियां एवं 100-100 रुपए के नोट वाली 19 गड्डियां बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी की तालाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -