HomeHimachalपंजाबः नहर से मिली विस्फोटक सामग्री, मचा हड़कंप

पंजाबः नहर से मिली विस्फोटक सामग्री, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः जीटी रोड पर स्थित सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास भाखड़ा नहर से पुलिस को भारी मात्रा में राकेट लांचर के खोल बरामद हुए। नहर में तलाशी अभियान के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई। गोताखोरों द्वारा करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाकर नहर में खाली खोल निकाले गए। सर्च अभियान में करीब 50 के करीब राकेट लांचर के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस सर्च अभियान को पूरी तरह से गुप्त रखा है और सर्च के समय नहर किनारे सादी वर्दी में कर्मी तैनात रहे ताकि किसी को इस मामले की खबर न मिले।

नहर में से निकाले राकेट लांचर के खाली खोलों के लिए लगाई गई गोताखोरों की टीम के मुखिया शंकर भारद्वाज ने बताया कि वह पुलिस अधिकारियों के कहने पर नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं। अब तक राकेट लांचर जैसी सामग्री के खाली खोल मिले हैं। सर्च आपरेशन अगले दो-तीन तक चल सकता है। उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि कुछ समय पहले नहर में सेना का एक ट्रक गिर गया था, जिसमें यह सारी सामग्री थी। सेना ने अपना ट्रक निकलवा लिया था, लेकिन सामग्री अभी भी नहर में है। अब उसे गोताखोरों के जरिए बाहर निकलवाया जा रहा है। फिलहाल 50 के करीब खोल बाहर निकाले गए हैं।

हालांकि इस बारे में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस बाबत डीएसपी (डी) जंगजीत सिंह ने बताया कि इस तरह की सामग्री नहर से निकाली जा रही है, उसे एक व्यक्ति ने पठानकोट से कबाड़ में खरीदकर नहर में फेंक दिया था। अब उक्त सामग्री की रिकवरी के लिए उसे नहर से निकाला जा रहा है। सामग्री क्या है के बारे में में उन्होंने बताने से मना कर दिया। इसी तरह ही जिले के एसपी (डी) दिगविजय कपिला ने कहा कि उनके पास भी सूचना आई है और उन्होंने संबधित इलाके के थाना मुखी को वहां पर भेजा है। चेक करने के बाद ही वह कुछ कह सकते हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -