Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए धमाके, 8 झुलसे,...

पंजाबः केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए धमाके, 8 झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुरालीः मोहाली के कुराली में फोकल पॉइंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें करीब 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से 3 को मोहाली रेफर कर दिया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी 5 कुराली के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। मौके पर मोहाली के अलावा रोपड़ की हेल्थ टीमों को भेज दिया गया है। आग लगते ही पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। आग बुझाने के लिए करीब 24 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज आ रही है। आसपास के इलाके में आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। केमिकल फैक्ट्री की वजह से यहां स्थिति काफी खतरनाक हो चुकी है। आसपास और भी फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में आग फैलने की सूरत में इलाके में बड़ा हादसा हो सकता है। यह आग फैक्ट्री के अंदर रखे हुए केमिकल में लगी हुई है। इस कारण यह बढ़ती जा रही है। अब इस आग को बुझाने के लिए मोहाली से विशेष केमिकल मंगाया जा रहा है।

दोपहर करीब 1:30 बजे आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में दो धमाके हुए हैं। यह धमाके केमिकल से भरे ड्रम के फटने से बताई जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बड़ी सावधानी के साथ आग को बुझा रहे हैं, क्योंकि यह केमिकल ड्रम फटने के साथ बाहर आने की संभावना है। केमिकल फैक्ट्री में आग अभी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। मौके पर काफी तेज हवा चलने के कारण आसपास की दूसरी फैक्ट्री में भी आग का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दूसरी फैक्ट्री से भी मजदूरों को बाहर निकलना शुरू कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -