Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliपंजाबः डिप्टी कमिश्नर के घर ED की रेड, देखें वीडियो

पंजाबः डिप्टी कमिश्नर के घर ED की रेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब में आज ईडी की टीम द्वारा कई जगहों पर रेड की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 2016 में हुए अमरूद घोटाले के सिलसिले में आज ईडी ने फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर राजेश थिमन के घर पर छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6ः30 बजे हुई रेड के बाद फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान को ईडी की टीम अपने साथ ले गई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने फिरोजपुर के डीसी राजेश धीमान और ईडी के अकाउंटेंट के पटियाला स्थित आवास पर भी एक साथ छापेमारी की है। 

ईडी के अकाउंटेंट की पत्नी भी इस मामले में आरोपी है। अमरूद घोटाला 130 करोड़ रुपये से अधिक के गबन से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने अधिक मुआवजा प्राप्त करने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) द्वारा अधिग्रहण की जाने वाली जमीन पर अधिक घनत्व में अमरूद के पेड़ लगाए थे। ताकि फलदार वृक्ष वाली जमीन का मुआवजा ऊंची दर पर मिल सके। आरोप है कि जिन लोगों ने जमीन पट्टे पर ली, उन लोगों ने प्रति एकड़ 2,000 से 2,500 पेड़ दिखाए, जो पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की प्रति एकड़ 132 पेड़ों की सिफारिश से अधिक थीं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -