फिरोजपुरः बीते दिन भीषण गर्मी के मौसम में तेज़ हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह पर तेज़ हवाओं और भारी तुफान के कारण कई लोगों का नुकसान भी हुआ है। यहां एक निजी कंपनी की दीवार प्लॉट में खड़ी पांच गाड़ियों पर गिर गई। दीवार गिरने से गाड़ियां तहस-नहस हो गई। इनमें से 2 गाड़ियों को नुक्सान से बचा लिया लिया।
मामला फिरोजपुर के बाबा एन्क्लेव का है, जहां लोगों ने बताया कि दीवार शुरू से ही कमजोर लग रही थी, उन्होंने इंडस्ट्री मालिक से इसे ठीक कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इसे ठीक नहीं कराया, जिसके कारण दीवार प्लाट में खड़ी गाड़ियों पर गिर गई ओर गाड़ियों का भारी नुक्सान हो गया।