लुधियाना : अरोड़ा पैलेस रोड इलाके मे बने रेलवे लाइन फाटक पर बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक बोलेरो पिक-अप गाड़ी द्वारा फाटक बंद करते समय निकलने की कोशिश की गई। इस दौरान जल्दबाजी मे ड्राइवर फाटक तोड़ मौके से फरार हो गया।
वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 3 बी स्पेशल गेट की रेलवे लाइन बंद करते समय यह हादसा हुआ है। गाड़ी की फुटेज कैमरे मे कैद हो गई है। ड्राइवर की लापरवाही से कोई बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने मामले की जांच कर ड्राइवर पर कार्रवाई करने की प्रतिक्रिया शुरू कर दी है।
