Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः हॉस्पिटल में डॉक्टर और एक नर्स में हुई हाथापाई, मारे थप्पड़,...

पंजाबः हॉस्पिटल में डॉक्टर और एक नर्स में हुई हाथापाई, मारे थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोज़पुरः लोगों में सहनशीलता इतनी कम हो चुकी है की मामूली बात पर भी झगड़ा किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर कैंट के एक अस्पताल से सामने आया है। जहां का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  जिसमें एक युवक व एक महिला आपस में मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में जब दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की गई तो दोनों ने कैमरे के सामने आने से साफ इनकार कर दिया।

फिरोजपुर कैंट जनरल अस्पताल का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।  जिसमें अस्पताल का एक स्टाफ डॉक्टर और एक नर्स आपस में लड़ रहे हैं और एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर जब सीनियर डॉक्टर भारत भूषण से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट का यह मामला उनके ध्यान में आया था, जिसके बारे में अन्य स्टाफ से पूछने पर पता चला है कि इन दोनों में पहले से ही कोई रंजिश चल रही थी जिसे लेकर उनके बीच कहा सुनी होती रहती थी। लेकिन यह लोग इस हद तक पहुंच जाएंगे उनको यह नही पता था, उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीनियर डॉक्टरों को भेज दी गयी है और दोनों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -