Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाबः सासंद रवनीत बिट्टू और विधायक गोगी में फिर शुरू हुआ विवाद,...

पंजाबः सासंद रवनीत बिट्टू और विधायक गोगी में फिर शुरू हुआ विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में कांग्रेस से सासंद रवनीत सिंह बिट्टू और आप पार्टी से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार गंभीर आरोप लगा रहे है। वहीं आज सासंद बिट्टू ने हलका पश्चिमी से आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए है। इस दौरान सासंद बिट्टू ने कहा कि उन्हें किसी ने बात बताई तो उन्हें शर्म आ गई। मीडिया से बात करते हुए सांसद ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पगड़ी की फिफ्टी खोलकर रिबन काटा जा रहा है।

इस दौरान सासंद ने इस मामले को लेकर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। सासंद ने कहा कि हमारे सिर की पगड़ी हमारा ताज है, ऐसे में पगड़ी को लेकर अपमान करना शर्म की बात है। वहीं इस मामले को लेकर विधायक गोगी की वीडियो भी शेयर की है। जिसमें विधायक किसी को कह रहे है कि रिबन काटने के दौरान शायद वह पगड़ी ने नीचे जो फिफ्टी होती है वह साथ ले गए होंगे या फिर वह रिबन अपने साथ रखते होंगे। हालांकि सासंद बिट्टू के बयान के बाद विधायक गोगी को कोई बयान सामने नहीं आया है।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -