पठानकोट/अनमोलः रावी नदी में पिछले काफी समय से अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं इस अवैध खनन मामले में आज खनन विभाग और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी दौरान वहां पर विभाग की टीम को कुछ लोग कर अवैध खनन करते हुए नजर आए। इस छापेमारी के दौरान माइनिंग कर रहे व्यक्ति पुलिस और विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। वहीं विभाग की टीम ने 3 टिप्पर जब्त कर लिए।
इस दौरान पुलिस ने क्रशर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि टिपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पोकलेन मशीन संचालक पोकलेन मशीन को लेकर भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी देते हुए खनन विभाग के अधिकारी आकाश अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद जब रावी दरिया में छापेमारी की गई तो 3 टिप्परों को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
