लुधियाना : फिरोजपुर रोड़ पर स्थित वेव मॉल के नजदीक बने पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाइजीरियन व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर अलग-अलग एंग्लो से जांच कर रही है। जांच अधिकारी गुरनूर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नाइजीरियन व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि उसके शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्च्चरी में रखवा दिया गया है।
Punjab News : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का मिला शव#PunjabNews #Punjab #News #encounterindia #encounternews #TwitterWorld #RajatDalal #GameChanger #HappyBirthdayViratKohli pic.twitter.com/iaTlgqjELP
— Encounter India (@Encounter_India) November 5, 2024
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरियन व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
